Skip to main content

अपवर्तक

अपवर्तक - कोई संख्या जिन जिन संख्याओं से पूरी- पूरी  विभाजित हो जाती है, वे संख्याये उस संख्या की अपवर्तक कहलाती हैं।
जैसे-
     2 के अपवर्तक - 1'2
     6 के अपवर्तक- 1,2,3,6
     15 के अपवर्तक - 1,3,5,15
     69 के अपवर्तक- 1,3,23,69
महत्वपूर्ण बिंदु-

(1) 1 प्रत्येक संख्या का अपवर्तक है।
(2) प्रत्येक संख्या स्वयं का अपवर्तक होती है।

(3) किसी संख्या का प्रत्येक अपवर्तक उस संख्या का एक  पूर्ण विभाजक है।

(4) किसी दी हुई संख्या के अपवर्तको की संख्या परिमित (सिमित) होती है।

(5) किसी संख्या का प्रत्येक अपवर्तक उस संख्या से छोटा या उसके बराबर होता है।

Comments

Post a Comment