Skip to main content

बुद्धि का अर्थ

बुद्धि शब्द का प्रयोग प्राचीन काल से व्यक्ति की तत्परता, तात्कालिकता, समायोजन, तथा समस्या समाधान की क्षमताओं के रूप में किया जाता रहा है। बुद्धि क्या है ? इस सम्बंध में मनोवैज्ञानिकों  में  हमेशा मतभेद रहा है। इसीलिए अभी तक बुद्धि का कोई सर्वमान्य अर्थ प्रचलित नही हो पाया है।

बुद्धि की परिभाषायें       

1.  वुडवर्थ के अनुसार, “ बुद्धि, कार्य करने की एक विधि है।”

2.  बकिंघम के अनुसार, “ सीखने की शक्ति ही बुद्धि है।”

3.  टरमन के अनुसार, “ बुद्धि, अमूर्त विचारों के बारे में सोचने की योग्यता  है।”

4.  वुडरो के अनुसार, “ बुद्धि ज्ञान का अर्जन करने की क्षमता है।”

5.  बिने के अनुसार, “ बुद्धि इन चार शब्दों में निहित है - ज्ञान, आविष्कार, निर्देश और आलोचना।”

6.  स्टर्न के अनुसार, “ बुद्धि जीवन की नवीन समस्याओं के समायोजन की सामान्य योग्यता  है।”

7.  बर्ट के अनुसार, “ बुद्धि अच्छी तरह निर्णय करने, समझने तथा तर्क करने की योग्यता  है।”

8.  गाल्टन के अनुसार, “ बुद्धि पहचानने तथा सीखने की शक्ति है।”

9.  थार्नडाइक के अनुसार, “सत्य या तथ्य के दृष्टिकोण से उत्तम प्रतिक्रियाओं की शक्ति ही बुद्धि है।”

Comments

Popular posts from this blog

उत्तरवर्ती या अनुवर्ती संख्याएँ

किसी प्राकृतिक संख्या से ढीक अगली प्राकृतिक संख्या उसकी उत्तरवर्ती या अनुवर्ती होती है। किसी भी प्राकृतिक संख्या में 1 जोड़कर उससे अगली अर्थात उत्तरवर्ती या अनुवर्ती संख्या प्राप्त की जा सकती है। उदाहरण - संख्या 15 की उत्तरवर्ती 15+1 =16                         17 की उत्तरवर्ती 17+1 =18

कर्म के आधार पर क्रिया

कर्म के आधार पर क्रिया के दो भेद हैं। (1) अकर्मक क्रिया (2) सकर्मक क्रिया (1) अकर्मक क्रिया-जिन क्रियाओं का फल सीधा कर्ता पर ही पड़े वे अकर्मक क्रिया कहलाती हैं । ऐसी अकर्मक क्रियाओं को कर्म की आवश्यकता नहीं होती । अकर्मक क्रियाओं के उदाहरण- (i) गौरव रोता है । (ii) साँप रेंगता है । (iii) रेलगाड़ी चलती है । (2) सकर्मक क्रिया-जिन क्रियाओं का फल (कर्ता को छोड़कर) कर्म पर पड़ता है वे सकर्मक क्रिया कहलाती हैं। इन क्रियाओं में कर्म का होना आवश्यक हैं । जैसे- (i) भँवरा फूलों का रस पीता है । (ii) रमेश मिठाई खाता है ।

गण किसे कहते है?

वर्णिक छंदों की गणना 'गण' के क्रमानुसार की जाती है। तीन वर्णों का एक गण होता है। गणों की संख्या आठ होती है। जैसे :- यगण, तगण, लगण, रगण, जगण, भगण, नगण और सगण। गुणसूत्र:- " यमाताराजभानसलगा " जिस गण को जानना हो उस गण के पहले अक्षर को लेकर आगे के फ़ो अक्षरों को मिलाकर वह गण बन जाता है। जैसे :- यमाता में l S S लघु गुरु गुरु यगण